शान्ति की दुकान
Kunwar Narain
मुँहल्ले में वह शांति बेचता है।
मंदिर-मस्जिदों की
एक दुकान है उसकी
मेरे घर से बिल्कुल लगी हुई।
सुबह सुबह मुँहअँधेरे दो घंटे
लाउडस्पीकर न बजाने के
वह मुझसे सौ रुपये महीने लेता है।
वह जानता है कि मैं
उन अभागों में से हूँ
जो शांति के बिना
जीवित नहीं रह सकते।
वह जानता है कि आनेवाली सदी में
साफ पानी और शुद्ध हवा से भी ज्यादा
शांति की किल्लत रहेगी।
वह जानता है
कि गरीब के जमाने अब लद चुके :
अब उसे अपना पेट पालने के लिए
शांति का धंधा अपनाना है।
मैं उसका आभारी हूँ।
भारत जैसे देश में
जहाँ कितने आसमान छू रही
सौ रुपये महीने की दर से
अगर दो घंटे रोज भी शांति मिल सके
तो महँगी नहीं!
A Shop That Sells Peace
Apollo Constantine
In my neighborhood
is a shop
with loudspeakers
next to my house
He takes a hundred rupees per month that I give him
to not turn on the loudspeakers
Early morning at the break of dawn
He knows that I am
one of the unfortunate ones
who cannot live
without peace!
He knows that for the future generations
there will be more need for peace
than clean water and clean air
He knows that
times for fighting are over
and to bring the bread home
he must be a seller of peace
I am indebted to him
in a country like India
where inflation rates have flown sky high
for only a hundred rupees per month for two hours of peace per day
it sure is a bargain!